*👉🏻 न्यू गीता कॉलोनी में रहने वाली महिला से चूरा पोस्त बरामद* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालंधर, 20 जनवरी 2022-(प्रदीप भल्ला)- स्पेशल ऑपरेशन यूनिट की टीम ने एक महिला को 30 किलो चूरा पोस्त सहित गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए एसीपी इन्वेस्टीगेशन निर्मल सिंह ने बताया कि स्पेशल ऑपरेशन यूनिट के इंचार्ज एसआई अशोक कुमार द्वारा गठित की गई टीम चुनावों के मद्देनजर नशा तस्करों को पकड़ने के लिए न्यू गीता कॉलोनी की गलियों में गश्त कर रही थी। तभी उन्होंने न्यू गीता कॉलोनी काला संघिया रोड की एक गली में एक नौजवान महिला को देखा जो कि घर के बाहर से एक वजनदार बोरा घसीटते हुए घर के अंदर ले जाने की कोशिश कर रही थी। पुलिस पार्टी को देख कर उक्त महिला घबरा गई और वहां से निकलने लगी।
तभी पुलिस पार्टी ने उक्त महिला को काबू कर बोरे की जांच की तो उसमें से 30 किलो चूरा पोस्त बरामद हुआ। पुलिस पार्टी ने थाना भार्गव कैंप में महिला पर मामला दर्ज कर पूछताछ की तो महिला ने अपना नाम दिव्या पत्नी अजय कुमार निवासी न्यू गीता कॉलोनी बताया। महिला का 4 साल पहले ही अपने पति से तलाक हो चुका है। आर्थिक तंगी के चलते वह नशा बेचने का धंधा करने लगी। पुलिस आरोपी महिला को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल करेगी ताकि पता चल सके कि वह कहां से नशा खरीद कर लाती है और आगे किसे सप्लाई करती है।
