*👉🏻 सिविल अस्पताल में इलाज करवा रहे आरोपी से बरामद हुई 2 अवैध पिस्तौल व कारतूस* *👉🏻 गोली लगने से घायल हुआ था आरोपी, गिरोह के बाकी सदस्य पहले ही हो चुके हैं गिरफ्तार* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर, 02 अक्टूबर 2020-(प्रदीप भल्ला)- सिविल अस्पताल में इलाज करवा रहे घायल आरोपी को सीआईए स्टाफ-1 की पुलिस ने आज डिस्चार्ज होने के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर दो अवैध पिस्तौल 32 बोर, 315 बोर और 5 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।
जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि सीआईए स्टाफ-1 की टीम ने पहले ही 7 आरोपियों को 12 देसी पिस्तौल 32 बोर और 15 जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया था। जिसके बारे में 20-09-2020 को थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस ने पत्रकार वार्ता कर जानकारी दी थी। इन्हीं आरोपियों का एक साथी 08-09-2020 को गोली लगने के कारण घायल हो गया था, जिसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल जालंधर में दाखिल करवाया गया था। आरोपी की पहचान अभिनव मिश्रा पुत्र दीपक राज मिश्रा निवासी गांव मिहोना डाकखाना बीसलपुर पीलीभीत बरेली यूपी के रूप में हुई थी। जिसे मुकद्दमें में नामजद किया गया था। 28 सितंबर को आरोपी को सिविल अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया था। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी से पूछताछ के दौरान यह पता चला था कि आरोपी सूरज सिंह के साथ मिलकर इंदौर से अवैध हथियार लाकर पंजाब में सप्लाई करता था। जालंधर आने पर आरोपी सूरज सिंह के घर पर ही रहता था। पुलिस ने बताया कि आरोपी रिमांड अधीन है और आज इसे माननीय अदालत में पेश किया जाएगा।

