SGPC के पूर्व प्रधान जत्थेदार अवतार सिंह मक्कड़ का निधन
लुधियाना (हैडलाइन ब्यूरो) शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के पूर्व प्रधान जत्थेदार अवतार सिंह मक्कड़ (78) कागुरुग्रामके फोर्टिस अस्पताल में निधन हो गया।उनका अंतिम संस्कार शनिवारको लुधियाना केमाडल टाउन एक्सटेंशन स्थित शमशान घाट पर किया जाएगा। बता दें कि जत्थेदार अवतार सिंह मक्कड़ की बीते दिनों हालत बहुत खराब हो गई थी जिसके चलते उनको गुरुग्रामके फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया गया था जहां आज उनका निधन हो गया।
जत्थेदार मक्कड़ के निधन पर प्रोफेसरबडूंगरने किया दुख व्यक्त
शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के पूर्व प्रधान प्रोफेसर कृपाल सिंह बडूंगर ने जत्थेदार अवतार सिंह मक्कड़ के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
प्रोफैसर बडूंगर ने कहा कि जत्थेदार अवतार सिंह मक्कड़ ने 11 साल के लंबे समय के कार्यकाल के दौरान शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के बतौर प्रधान सिख कौम और खालसा पंथ की सेवा की। उन्होंने कहा कि जत्थेदार अवतार सिंह मक्कड़ के निधन हो जाने के साथ सिख पंथ को घाटा हुआ है।
