*👉🏻 कैमिकल की बोरियों के नीचे छिपाकर लाया जा रहा 1 क्विंटल 80 किलोग्राम चूरा पोस्त और 1 किलो अफीम बरामद, 10 टायरी ट्रक सहित आरोपी काबू* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर,24 दिसंबर 2019-(प्रदीप भल्ला)- कमिश्नरेट पुलिस के सीआईए स्टाफ-1 और थाना सदर की पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए एक नशा तस्कर को 10 टायरी ट्रक, 1 क्विंटल 80 किलोग्राम चूरा पोस्त और 1 किलो अफीम सहित काबू किया है।
जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि सीआईए स्टाफ-1 और थाना सदर की पुलिस को सूचना मिली थी कि राजस्थान से एक तस्कर नशे की बड़ी खेप लेकर आ रहा है। इसी सूचना के आधार पर पुलिस पार्टी ने समरावा जंडियाला नहर के पुल पर नाकाबंदी कर ली। तभी राजस्थान नंबर का एक 10 टायर का ट्रक पुलिस पार्टी को आता हुआ दिखाई दिया। शक होने पर पुलिस पार्टी ने ट्रक को रोककर उसकी तलाशी ली तो उसमें केमिकल के बोरों और गत्ते के डिब्बों के नीचे छुपा कर रखा गया 1 क्विंटल 80 किलोग्राम चूरा पोस्त बरामद हुआ। जब पुलिस पार्टी ने ट्रक के केबिन की तलाशी ली तो उसमें से 1 किलो अफीम बरामद हुई। पुलिस ने चालक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपना नाम किशन लाल पुत्र कालूराम निवासी चित्तौड़गढ़ राजस्थान बताया।
पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज कर पूछताछ की तो आरोपी ने बताया कि वह राजस्थान से सस्ते दाम में चूरा पोस्त, अफीम लाकर पंजाब के अलग-अलग शहरों में महंगे दाम पर सप्लाई करता है। नशे की यह खेप भी आरोपी जालंधर, लुधियाना, सिद्धवा वेट जगराओं में सप्लाई करने वाला था। पुलिस आरोपी से आगे पूछताछ कर रही है।
