*👉🏻 वरिष्ठ अकाली नेता और इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन बलजीत सिंह नीला महल का निधन* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालंधर, 16 अगस्त 2020-(एच.ई)- वरिष्ठ अकाली नेता व इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन बलजीत सिंह नीला महल का आज सुबह निधन हो गया। जानकारी के अनुसार आज सुबह उन्हें अचानक सीने में दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उन्हें तुरंत निजी अस्पताल में लेकर गए जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बलजीत सिंह नीला महल एक सक्रिय नेता थे और हर व्यक्ति से खुश होकर मिलते थे। बलजीत सिंह नीला महल का संस्कार आज किया जाएगा।
