*👉🏻 वाह वाही के चक्कर में जालंधर पुलिस आम नागरिकों से कर रही आरोपियों जैसा व्यवहार* *👉🏻 शराब पीने वालों को स्नेचरों की तरह नीचे बिठा करवा रही फोटो*
जालंधर,10 मई-(हैडलाइन डेस्क)- जालंधर पुलिस आम नागरिकों के साथ आरोपियों जैसा व्यवहार कर रही है। वाहवाही के चक्कर में कमिश्नरेट पुलिस कार में शराब पीने वाले लोगों को पकड़ कर स्नेचरों की तरह ज़मीन पर बिठा कर फोटो करवा मीडिया में दे रही है। वैसे तो हाईकोर्ट के आदेश है कि अगर कोई आरोपी भी हो तो आरोप साबित होने तक उसकी फोटो सीधे तौर पर नहीं करवा सकते। आरोपी का मुँह ढक कर ही उसकी फोटो करवाई जाए ताकि उसकी पहचान उजागर न हो। लेकिन यहां तो पुलिस की मनमानी चल रही है। पुलिस आम नागरिकों को शराब पीने के आरोप में पकड़ रही है और स्नेचरों जैसा व्यवहार कर रही है। कमिश्नरेट पुलिस की इस कार्रवाई से शहर के लोगों में रोष है। लोगों का कहना है कि अगर पुलिस सरेआम शराब पीना बंद करना चाहती है तो वह एक अच्छा कदम है। लेकिन शराब पीने के आरोप में लोगों को पकड़ कर उनकी फोटो करवाना बिल्कुल गलत है। पुलिस अपनी वाहवाही के चक्कर में यह सब कर रही है। आज भी थाना डिवीज़न नं 7 की पुलिस ने अपने क्षेत्र से चार आम नागरिकों को सरेआम शराब पीते हुए पकड़ा है और स्नेचरों की तरह उनकी फोटो करवाई है।



