*👉🏻 एटीएम लुटेरा गिरोह के तीन सदस्य काबू, एटीएम लूटने के दौरान इस्तेमाल होने वाला सामान बरामद* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर,4 जनवरी 2020-(प्रदीप भल्ला)- कमिश्नरेट पुलिस के सीआईए स्टाफ-1, थाना डिवीजन नंबर एक और स्पेशल ऑपरेशन यूनिट की टीम ने एटीएम लूटने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को काबू किया है।
जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि सीआईए स्टाफ-1, थाना डिवीजन नंबर एक और स्पेशल ऑपरेशन यूनिट की टीम को सूचना मिली थी कि एटीएम लूटने वाले गिरोह के सदस्य जालंधर व उसके आसपास के क्षेत्र में एटीएम लूटने की फिराक में घूम रहे हैं। इसी सूचना के आधार पर पुलिस पार्टी ने नाकाबंदी कर बिधिपुर फाटक के नजदीक से तीन लुटेरों को काबू कर लिया।
पुलिस ने आरोपियों के पास से एक लूटी हुई i20 कार, एक गैस कटर, रेगुलेटर, पाइप, बड़ा और छोटा गैस सिलेंडर, एक वेल्डिंग सेट, हथोड़ा, सब्बल व अन्य सामान बरामद कर लिया। पुलिस पूछताछ दौरान आरोपियों ने अपना नाम रमन कुमार पुत्र लेट विशेश्वर नाथ निवासी अमृतसर, ललित कुमार पुत्र सतपाल निवासी तरनतारन और राकेश कुमार पुत्र लेट मोहनलाल निवासी लुधियाना बताया। पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।
