*👉🏻 एक बार फिर विधायक रिंकू v/s नगर निगम* *👉🏻 निगम द्वारा बिल्डिंग सील के चिपकाए गए नोटिस को विधायक रिंकू ने फाड़ डाला* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर हैडलाइन एक्सप्रेस.इन पर*
जालंधर,14 मई 2019-(प्रदीप भल्ला)- एक बार फिर से नगर निगम और विधायक सुशील रिंकू अवैध निर्माण को लेकर आमने-सामने हो गए। जानकारी के मुताबिक नगर निगम में किसी ने शिकायत दी थी कि जालंधर वेस्ट क्षेत्र में अवैध रूप से दुकानें बनाई गई है। शिकायत मिलने के बाद बिल्डिंग विभाग के एटीपी रविंदर कुमार, नरेश मेहता, इंस्पेक्टर निर्मलजीत वर्मा, पूजा
मान, हरप्रीत कौर पुलिस टीम के साथ उक्त दुकानों को गिराने के लिए लाव लश्कर लेकर पहुंच गए। जैसे ही निगम अधिकारी उक्त दुकानों को गिराने की कार्रवाई करने लगे तो बिल्डिंग मालिक ढींगरा उनका विरोध करने लगे। विरोध होता देख निगम टीम ने दुकानों पर बिल्डिंग सील का नोटिस चिपका दिया और वहां से चले गए। जैसे ही इस पूरे मामले की जानकारी वेस्ट क्षेत्र के विधायक सुशील रिंकू को मिली तो वह पार्षद अनमोल ग्रोवर के साथ मौके पर पहुंचे। विधायक रिंकू के पहुंचते ही बिल्डिंग मालिक हैप्पी ढींगरा ने उन्हें पूरे मामले के बारे में जानकारी दी और बताया कि उन्होंने पुरानी दुकानों को रेनोवेट किया है और जिस का नक्शा पास करवाने के लिए वह कई बार नगर निगम के धक्के खा चुका
है, लेकिन आज नगर निगम के अधिकारी उनकी दुकानों को गिराने के लिए पहुंच गए थे। जिसके बाद विरोध करने के पश्चात निगम अधिकारी बिल्डिंग पर सील करने का नोटिस चिपका कर चले गए। पूरी जानकारी हासिल करने के बाद विधायक सुशील रिंकू ने दुकान के शटर पर चिपकाए हुए नोटिस को फाड़ डाला और निगम अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि वह अपने क्षेत्र में किसी के साथ भी धक्का नहीं होने देंगे। रिंकू ने कहा कि वह अपने इलाके के हर निवासी के साथ खड़े हैं। अगर नगर निगम उनके खिलाफ कार्रवाई करना चाहता है तो कर सकता है लेकिन वह गरीबों के हक के लिए हमेशा खड़े हैं।

