*👉🏻 रिश्वत लेते एएसआई को विजिलेंस ब्यूरो ने पकड़ा* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ़ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालंधर, 21 अक्तूबर 2021-(प्रदीप भल्ला)- विजिलेंस ब्यूरो जालंधर ने शंकर चौकी के एएसआई संता सिंह को ₹15000 रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए विजिलेंस ब्यूरो के डीएसपी दलबीर सिंह ने बताया कि उन्हें पनडोरी खास के रहने वाले कुलजीत सिंह ने शिकायत दी थी कि शंकर चौकी में तैनात एएसआई संता सिंह उसे किसी लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने के आरोप में नामजद कर गिरफ्तार कर लेगा। अगर वह ₹20,000 देता है तो उसका छुटकारा हो जाएगा।
शिकायतकर्ता कुलजीत सिंह ने बताया कि 363, 366 A, 376 के मामले में एएसआई संता सिंह उसे फसाना चाहता था, क्योंकि जो लड़की भागी थी वह कुछ समय उसके पास रुकी थी। इस बात के बारे में एएसआई को पता था और इसी बात को लेकर एएसआई संता सिंह उसे ब्लैकमेल कर रहा था और ₹20,000 मांग रहा था। कुलजीत सिंह ने एएसआई संता सिंह को ₹5000 पहले दे दिए थे। डीएसपी दलबीर सिंह ने बताया की शिकायत मिलने के बाद उन्होंने आज शिकायतकर्ता को ₹15,000 देकर एएसआई संता सिंह के पास भेजा। जैसे ही संता सिंह ने शिकायतकर्ता से रुपए लिए तो विजिलेंस ब्यूरो ने रेड कर एएसआई संता सिंह को रंगे हाथ काबू कर लिया। विजिलेंस ब्यूरो ने एएसआई पर मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।
