*👉🏻 निजातम नगर से ही निकला तीसरा कोरोना संक्रमित* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर, 10 अप्रैल 2020-(एच.ई)- जालंधर में कोरोना संक्रमितों की गिनती अब बढ़ने लगी है। निजातम नगर से ही तीसरे व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। यह व्यक्ति कोई और नहीं बल्कि एक ही परिवार का तीसरा सदस्य है। निजातम नगर के रहने वाली स्वर्णा छाबड़ा कोरोना संक्रमित पाई गई थी। जिसके बाद उनका बेटा रवि छाबड़ा भी कोरोना से संक्रमित हो गया था और अब रवि छाबड़ा के बेटे की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। जिस कारण जालंधर में ही कोरोना संक्रमित मरीजों की गिनती में इजाफा हुआ है। रवि छाबड़ा की पत्नी और बेटी की रिपोर्ट अभी आनी बाकी है लेकिन रवि छाबड़ा के बेटे की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। जिसके बाद जिला प्रशासन पूरी सतर्कता के साथ इलाके में बाकी लोगों की जांच में जुटा हुआ है।

