IPS अफसर पर साथी अधिकारी की 13 साल की बेटी से यौन उत्पीड़न का आरोप, केस दर्ज
असम हैडलाइन एक्सप्रेस ब्यूरो एक पुलिस अधीक्षक (SP) के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (POCSO) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि उन्होंने 31 दिसंबर को एक पार्टी के दौरान साथी पुलिस अधिकारी की 13 साल की बेटी का यौन उत्पीड़न किया। आरोप है कि आईपीएस अधिकारी ने कथित तौर पर नशे में धुत होकर अपने आधिकारिक आवास के कमरे में किशोरी का यौन उत्पीड़न किया।
पीड़िता की मां की शिकायत के आधार पर 3 जनवरी को गुवाहाटी में आईपीएस अधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। असम के डीजीपी बी जे महंत ने ‘द इंडियन एक्सप्रेस’ को बताया, ‘हां उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। कानून है और सब कुछ कानून के अनुसार आगे बढ़ेगा।’
2012 बैच के आईपीएस अधिकारी वर्तमान में राज्य के एक जिले में पुलिस अधीक्षक के रूप में तैनात हैं। आरोप लगाया गया है कि यह घटना नए साल का जश्न मनाने के लिए रखी गई पार्टी के दौरान हुई।
लड़की की मां असम पुलिस सेवा की एक वरिष्ठ अधिकारी हैं। बच्ची का बयान दर्ज कर लिया गया है। हालांकि अधिकारी की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
