*👉🏻 आसमानी बिजली ने बरपाया कहर, घर की छत फाड़ कर आसमानी बिजली ने पूरे घर की वायरिंग को जला डाला* *👉🏻 परिवार ने घर से बाहर भाग कर बचाई जान* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर,21 फरवरी 2020-(प्रदीप भल्ला)- बीती रात आसमानी बिजली ने जमकर कहर बरपाया। ठाकुर सिंह कॉलोनी में आसमानी बिजली ने एक घर की छत को फाड़कर घर की पूरी वायरिंग को जला डाला और आसमानी बिजली आग के गोले के रूप में तब्दील होकर घर से बाहर निकल गई।
जानकारी देते हुए घर की मालकिन ममता भंडारी निवासी 93 ठाकुर सिंह कॉलोनी ने बताया कि बीती रात बरसात हो रही थी और बादल भी गरज रहे थे। तभी अचानक एक जोरदार धमाका हुआ और घर की लाइट बंद हो गई। हर तरफ धुआं ही धुंआ हो गया। जोर का धमाका सुनते ही परिवार के सारे सदस्य घबरा गए और घर से बाहर निकल गए। 10 मिनट बाद जब वापस आकर देखा तो सारे घर की वायरिंग जल चुकी थी।
जब ऊपर जाकर देखा तो छत में एक बड़ा सा छेद हो चुका था। तभी पड़ोसियों ने बताया कि आसमानी बिजली छत के जरिए आपके घर पर गिरी थी और आग के गोले में तब्दील होकर उसी प्रकार वापस निकल गई। ममता भंडारी ने कहा कि वह भगवान का शुक्रिया अदा करती है कि किसी परिवारिक सदस्य को कोई नुकसान नहीं हुआ, लेकिन घर की सारी वायरिंग जल चुकी है।
बाकी रिपेयर के बाद ही पता चलेगा कि किसी और चीज का नुकसान हुआ है या नहीं। ममता ने बताया कि उन्होंने अपनी जिंदगी में पहली बार इस तरह आसमानी बिजली को आग के गोले के रूप में गिरते हुए देखा है। यह सब देख कर काफी समय तक वह सहमी रही।

