जिओ का फ़ोन 1500 में नही 6000 में मिलेगा,जानिए ऐसे खुला कंपनी का राज़
देशभर के 60 लाख लोगों ने जियो फोन की बुकिंग करवा ली है, इसके बाद कंपनी ने अपनी फोन से जुड़ी शर्ते बताई हैं। इसमें कई ऐसी बातें हैं, जो आपको अभी तक पता नहीं होंगी। जियो फोन आपको 1500 का नहीं बल्कि 6 हजार रुपए का पड़ेगा। हम बता रहे हैं कंपनी की ऐसी छुपी हुई ऐसी शर्तों के बारे में, जो आज सामने आई हैं।
कम्पलसरी रिचार्ज के बारे में नहीं बताया
जियो फोन की लॉन्चिंग और बुकिंग के समय भी कंपनी ने यह नहीं बताया कि यूजर्स को हर महीने रिचार्ज करवाना कम्पलसरी है। सालभर में आपको 1500 रुपए का रिचार्ज करवाना ही होगा। 1500 रुपए के हिसाब से तीन साल का अमाउंट 4500 रुपए होता है। बुकिंग अमाउंट आप से 1500 रुपए लिया गया है। कुल मिलाकर यह राशि 6000 रुपए हो गई। यानि 6 हजार रुपए आपको खर्च करना ही होंगे
