*👉🏻 मोहाली इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर करंट लगने से एक की मौत चार घायल*
मोहाली इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बिजली का करंट लगने से छतीसगढ निवासी शंकर साहू नाम मजदूर की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक मजदूर सुबह 10 बजे एयरपोर्ट पर एल्मुनियम की सीढ़ी लेकर कार्गो के पास ले जा रहें थे तभी अचानक सीढ़ी ऊपर लटकी हाई वोल्टेज तार में जा टकराई जिससे एक मजदूर की मौत व चार मजदूर घायल हो गए। वहां कर्मचारिओं ने प्लास्टिक की कुर्सियों से तार को हटाया और मजदूरों को वहां से हटाया। इस घटना में एयरपोर्ट अथॉरिटी की लापरवाही सामने आयी मौके पर एम्बुलैंस 20 मिनट लेट आयी। अगर एम्बुलैंस समय पर आ जाती तो शायद शंकर साहू की जान बच सकती थी।

