मोगा नेशनल हाईवे पर खड़े टैंकर में महिंद्रा पिकअप टकराई दो जख्मी
नकोदर (अशोक कक्कड़ )बीती रात 1:00 बजे के करीब मौंगा नेशनल हाईवे पर ट्रक यूनियन के पास पुल पर खड़े टैंकर के साथ महिंद्रा पिकअप गाड़ी टकराने से जीप चालक और उसका साथी गंभीर रूप से जख्मी हो गए । ज़ख्मीयो को नकोदर के एक हॉस्पिटल में लाया गया । थाना सिटी पुलिस ने जांच आरंभ कर दी जानकारी के अनुसार गैस की सप्लाई लेकर जा रहे टैंकर (PB13AW8974)पंचर होने के कारण ट्रक यूनियन के पास पुल पर खड़ा था महिंद्रा पिकअप जीप ट्रैक्टर के पीछे जा टकराई ए एसआई सतपाल सिंह ने बताया कि ट्क चालक की पहचान भजन सिंह निवासी जम्मू कश्मीर तथा जीप चालक मंगा बसी हनुमानगढ़ राजस्थान के रूप में हुई है पुलिस ने दोनों बाहनों को कब्जे में लेकर जांच आरंभ कर दी है ।

