*👉🏻 कैसे भागा आरोपी थाने से,पढ़े पूरी खबर*
जालंधर,26 अगस्त-(राजीव शर्मा)-भार्गव कैंप थाना से सुबह एक आरोपी पुलिस की लापरवाही के कारण भाग गया। जानकारी के मुताबिक मुकुल पुत्र चमन लाल निवासी भार्गव कैंप को पुलिस ने किसी मामले में पकड़ा था और अदालत में पेश कर उसे सोमवार तक रिमांड पर लिया था। लेकिन आज सुबह 4 बजे आरोपी ने लॉकअप के पास खड़े संतरी से बाथरूम जाने का कह कर लॉकअप खुलवाया और थाने से फरार हो गया। आरोपी पर पहले ही 12- 13 मामले दर्ज हैं और थाना भार्गव कैंप में ही आरोपी पर 2 मामले दर्ज है। आरोपी के भागने की पुष्टि एसीपी सरबजीत राय ने की है। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए 2 टीमें रवाना कर दी है और उसकी गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग जगह पर छापेमारी की जा रही है। जब इस बारे में थाना भार्गव कैंप के प्रभारी बरजिंदर सिंह से बात की गई तो उन्होंने कुछ भी बताने से इंकार कर दिया और मुस्कुरा कर बात को टाल दिया। इन सारे घटनाक्रम में पुलिस की लापरवाही दिखाई पड़ती है।



