*👉🏻 गांजे सहित दो काबू*
जालंधर,9 दिसम्बर-(प्रदीप भल्ला)-बस स्टैंड चौकी की पुलिस ने ढाई किलो गांजे सहित दो व्यक्तियों को काबू किया है। जानकारी देते हुए बस स्टैंड चौकी के इंचार्ज एसआई सेवा सिंह ने बताया कि थाना 6 के प्रभारी इंस्पेक्टर ओंकार सिंह बराड़ की अगुवाई में वह पुलिस पार्टी सहित जीएसटी भवन के पास मौजूद थे। तभी दो व्यक्तियों को शक के आधार पर रोका और तलाशी लेने पर एक व्यक्ति के पास से डेढ़ किलो व दूसरे के पास से एक किलो गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों आरोपियों पर मामला दर्ज कर पूछताछ की तो उन्होंने अपना नाम पवन कुमार मिश्रा पुत्र मुक्ति नाथ निवासी बिहार व सिंटू कुमार यादव पुत्र ब्रिची यादव निवासी अरमान नगर दकोहा बताया। पुलिस आरोपियों से आगे पूछताछ कर रही है।


