*👉🏻 दो चोर काबू, लाखों रुपए का सामान बरामद* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर,13 जनवरी 2020-(प्रदीप भल्ला)- थाना नई बारादरी की पुलिस ने नाकाबंदी दौरान बाइक सवार दो चोरों को काबू कर उनके पास से लाखों रुपए का चोरी किया हुआ सामान बरामद किया है। जानकारी देते हुए एडीसीपी-1 डी सुडरविली ने बताया कि थाना नई बारादरी की पुलिस पार्टी ने नाकाबंदी की हुई थी और वाहनों की चैकिंग कर रहे थे।
तभी गुरु नानकपुरा रोड की तरफ से लाडोवाली की तरफ आ रहे बाइक सवार दो युवकों को पुलिस पार्टी ने रुकने का इशारा किया। पुलिस पार्टी को देख युवक घबरा गए और वापस मुड़ने लगे। पुलिस पार्टी ने दोनों युवकों को काबू कर लिया और उनसे पूछताछ शुरू की। पूछताछ दौरान युवकों ने अपना नाम दीपक कुमार पुत्र गुरदित्ता मल और नवजीत कुमार पुत्र तीरथ राम निवासी पिंड बोलीना बताया। पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज कर सख्ती से पूछताछ की तो आरोपियों ने बताया कि उन्होंने बीते दिनों मोहल्ला गोबिंदगढ़ के रहने वाले जसबीर सिंह पुत्र हरभजन सिंह के घर उस समय वारदात को अंजाम दिया था जब उनकी पत्नी व बेटी बाजार में गई हुई थी। आरोपियों ने उनके घर से सोना व नकदी चुराई थी। इसके अलावा आरोपियों ने साल 2019 जुलाई महीने में मोहल्ला गोबिंदगढ़ में स्थित श्री साईं राम मंदिर से नकदी व चांदी का मुकुट चुराया था। फिर अक्टूबर महीने में डिफेंस कॉलोनी में स्थित एक कोठी से सोने के गहने व नकदी और मोहल्ला गोविंदगढ़ में स्थित एक घर से सोने के गहने व नकदी चुराई थी। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने साल 2019 नवंबर महीने में भोगपुर से एक घर में से सोने के गहने व नकदी चुराई थी और दिसंबर महीने के आखिरी दिनों में जालंधर के किशनपुरा में स्थित एक घर से नकदी व सोने के गहने चुराए थे। इसके इलावा भी आरोपियों ने कई वारदातों को कबूला है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 1 लाख रुपये की नगदी, 12 ग्राम 800 मिलीग्राम वजन का सोने का हार और एक पल्सर बाइक बरामद की है। पुलिस आरोपियों से आगे पूछताछ कर रही है।

