*👉🏻 खाना लेकर लौट रहे व्यक्ति पर लहौरिया व उसके साथियों ने किया तेजधार हथियारों से हमला* *👉🏻 आधा दर्जन हमलावरों पर मामला दर्ज, पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालंधर, 15 अप्रैल 2021-(एच.ई)-बीते दिनों थाना रामामंडी के अंतर्गत पड़ते अमरीक नगर के रहने वाले जतिंदर कुमार उर्फ साबी को बाइक सवार हमलावरों ने तेजधार हथियारों से काट डाला।
जिसे गंभीर घायल हालत में इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जानकारी देते हुए साबी ने बताया कि वह खाना लेने के लिए किशनपुरा चौक के पास गया था। जैसे ही खाना लेकर वापस लौटा तो सूर्या एनक्लेव के पास 7 मोटरसाइकिलों पर आए हमलावरों ने उस पर तेजधार हथियारों से धावा बोल दिया। हमलावरों ने साबी के पूरे शरीर पर तेजधार हथियारों से वार किया जिसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया। साबी को घायल करने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। घायल अवस्था में पड़े हुए साबी को राहगीरों ने अस्पताल में दाखिल करवाया और पुलिस को सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच करने के बाद साजन सहोता, अजीत सिंह, मित्ता लाहौरिया, प्रिंस लहौरिया, रिंकू, राहुल, निखिल खोसला व उनके साथियों पर मामला दर्ज कर लिया। पुलिस आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।
