*👉🏻 स्त्री जागृति मंच के सदस्यों ने घेरा एसएसपी दफ्तर* *👉🏻 दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही हैं बलात्कार की घटनाएं, मौजूदा पंजाब सरकार आरोपियों पर कार्रवाई करने में विफल* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर हैडलाइन एक्सप्रेस.इन पर 👇🏻*
जालंधर,28 मई 2019-(प्रदीप भल्ला)- महिलाओं और नाबालिग लड़कियों के साथ बलात्कार की घटनाएं दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। मौजूदा पंजाब सरकार और पंजाब पुलिस आरोपियों को पकड़ने में विफल दिखाई दे रही है। सैकड़ों की गिनती में एसएसपी जालंधर के दफ्तर के बाहर पहुंची स्त्री जागृति मंच की सदस्यों ने पुलिस पर आरोप लगाया है कि वह राजनीतिक दबाव तले काम कर रही है। प्रदर्शनकारियों की अगुवाई कर रही अनीता संधू और जसवीर कौर जस्सी ने कहा कि बीते दिनों लोहिया थाना के अंतर्गत आते गांव सिधड़ा की एक नाबालिग बच्ची के साथ बलात्कार किया गया था लेकिन कांग्रेस सरकार के पूर्व मंत्री और विधायक का आरोपियों के साथ नाता होने के कारण पुलिस आरोपियों पर कार्रवाई नहीं कर रही है।
प्रदर्शनकारियों ने अपने हाथ में तख्तियां पकड़ी हुई थी जिस पर लिखा था कि मंत्री और विधायक तक पहुंच रखने वालों के पास घिनौनी घटनाएं करने का लाइसेंस होता है। प्रदर्शनकारियों ने दोष लगाया है कि लोहिया थाने के पुलिस अधिकारी इतने दिन बीत जाने के बाद भी आरोपियों को पकड़ नहीं पाई हैं क्योंकि आरोपियों के कांग्रेसी नेताओं के साथ संबंध है। उन्होंने कहा कि पुलिस बलात्कार की शिकार दलित बच्ची का sc-st सर्टिफिकेट तो ले गई लेकिन आरोपियों पर दलित अत्याचार विरोधी कानून की धारा लगाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रही है। प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने पुलिस और सरकार से मांग की है कि जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़ा जाए और उन पर सख्त कार्रवाई की जाए। क्योंकि इन घटनाओं के कारण लोगों का भरोसा कांग्रेस सरकार और पंजाब पुलिस से उठता जा रहा है।