*👉🏻 बैंक में रुपए जमा करवाने आए युवक को झांसे में लेकर बीस हज़ार रुपये उड़ाए* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस.इन के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर,7 अगस्त 2019-(प्रदीप भल्ला)- थाना रामा मंडी के अधीन आती चौकी नंगल शामा के अंतर्गत आते पीएनबी बैंक रामा मंडी में रुपए जमा करवाने आए युवक को झांसे में लेकर दो युवक ₹20,000 लेकर रफूचक्कर हो गए।
जानकारी देते हुए प्रभनूर इंटरप्राइजेज के मालिक मनविंदर सिंह ने बताया कि उन्होंने अपने कर्मचारी सुखदेव निवासी काकी पिंड रामा मंडी को 200-200 के 100 नोटों की एक गड्डी बैंक में जमा करवाने के लिए भेजा था। जहां पर उसे एक युवक ने झांसे में लेकर ₹20,000 ले लिए और अपने साथी के साथ फरार हो गया। पीड़ित कर्मचारी सुखदेव ने बताया कि वह ₹20,000 के 200-200 के नोट जमा करवाने के लिए पीएनबी के एटीएम में पहुंचा तो वहां पर एटीएम मशीन में लिखा आया कि इसमें ₹200 के नोट जमा नहीं किए जा सकते। इसीलिए वह साथ ही बैंक में चला गया और फॉर्म भरकर रुपए जमा करवाने लगा।
तभी उसके पीछे एक युवक आकर खड़ा हो गया और कहने लगा कि उसे 200-200 के नोटों की जरूरत है। इसीलिए वह 200 के नोट उसे देख कर दो हज़ार के नोट ले ले। सुखदेव उसकी बात मान गया। युवक ने उसे ₹2000 के नोटों की गड्डी पकड़ाई और ₹200 के नोटों की गड्डी लेकर बाहर चला गया। उसने सुखदेव से कहा कि वह बाहर अपने साथी से रुपए लेकर आता है। तुम यह ₹2000 के नोटों की गड्डी पकड़ो। क्योंकि यह नोट उसने बैंक में जमा करवाने हैं। तुम्हें अपने साथी से रुपए ला कर देता हूं। सुखदेव ने ₹2000 के नोटों की गड्डी पकड़ी और युवक ₹200 के नोटों की गड्डी लेकर जैसे ही बाहर निकला तो अपने साथी के साथ फरार हो गया। सुखदेव ने जब ₹2000 के नोटों की गड्डी देखी तो ऊपर एक नोट ₹2000 का था और अंदर खाली कागज थे।
सुखदेव ने तभी इसकी सूचना अपने मालिक और पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे एएसआई गुरदीप सिंह ने बैंक में लगे सीसीटीवी से दोनों ठगों की फुटेज निकाल कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

