*👉🏻 हुक्का पीते पांच युवक काबू, हुक्का-तंबाकू व अन्य सामान बरामद* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालंधर, 08 जून 2021-(प्रदीप भल्ला)- थाना डिवीजन नंबर सात की पुलिस ने वेंचर लाउंज नजदीक सब-वे अर्बन स्टेट फेस-2 में छापेमारी कर हुक्का पी रहे पांचव युवकों को गिरफ्तार कर उनके पास से पांच हुक्के,7 पाइप,4 चिलम,2 डिब्बे तंबाकू फ्लेवर व अन्य सामान बरामद किया है।
जानकारी देते हुए थाना डिवीजन नंबर सात के प्रभारी एसआई गगनदीप सेखों ने बताया की लेडी सब इंस्पेक्टर संदीप रानी ने पुलिस पार्टी सहित वेंचर लाउंज में हुक्का बार चलाए जाने की सूचना पर छापेमारी की तो वहां पर मौजूद पांच युवकों को हुक्का पीते हुए काबू कर लिया। पुलिस ने पकड़े गए युवकों की पहचान सतनाम सिंह निवासी गांव सफीपुर, अजय निवासी मॉडल टाउन नजदीक गीता मंदिर, अविकास सिंह निवासी वाल्मिक मोहल्ला गढ़ा, जतिन निवासी बस्ती दानिशमंदा और ऋषि कलसी निवासी बस्ती दानिशमंदा के रूप में बताई है, जबकि वेंचर लाउंज का मालिक हरकुशल तनेजा की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। पुलिस ने आरोपियों पर अलग-अलग धाराओं में मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।