*समूह हिंदू संगठन,(नकोदर) ने अनंतनाग में अमरनाथ यात्रा पर हुए हमले को लेकर पंजाब बंद का किया समर्थन
नकोदर (अशोक कक्कड़) अमरनाथ यात्रा पर हुए हमले के विरोध में नकोदर के सभी हिंदू संगठनों ने एक बैनर के तले इकट्ठे होकर एक बैठक लक्ष्मी नारायण मन्दिर, सब्जी मण्डी नकोदर में की! जिसमें यह निर्णय लिया गया कि पंजाब बंद की कॉल को नकोदर के सभी संगठन समर्थन देते हुए कल दिनांक 14-7-17 को दोपहर 12:00 बजे तक बाजार बंद रखने की लोगो अपील करेंगे। जिसे पूर्ण करने हेतु सभी संगठनों के नेता बाजारों में जाकर प्रधानों से मिलकर कल 12:00 बजे तक अपनी दुकानें बंद रखने की अपील कर रहे है! और सब दुकानदारो से विनम्र निवेदन कर रहे हैं कि कल 12:00 बजे तक आप अपनी जिम्मेदारी समझते हुए अपनी दुकानें बंद रखें।और देश विरोधी ताकतों को मुंह तोड़ जवाब दिया जा सक।
इस हमले के विरोध स्वरुप सुबह पूरे 9:30 बज़े फव्वारा चौंक,नकोदर मे सभी शहर वासियो को पहुंचने की अपील की है, जहां पर आतंकवाद का पुतला फूंक कर पाकिस्तान का झंडा जलाया जाऐगा।