*👉🏻 जगह-जगह चौधरी संतोख सिंह का विरोध होने के कारण अकाली उम्मीदवार को हो सकता है फायदा* *👉🏻 चौधरी के खासम-खास पार्षद के वार्ड निवासी भी नहीं है चौधरी के हक में, वार्ड में पीडीए उम्मीदवार का जोर*
जालंधर,13 मई 2019-(ज्ञान सिंह)- जालंधर लोकसभा से कांग्रेस के उम्मीदवार चौधरी संतोख सिंह का जगह जगह पर विरोध हो रहा है। जिस कारण अकाली उम्मीदवार को फायदा होता नजर आ रहा है।
वैसे तो कांग्रेसी नेता चौधरी संतोख सिंह के साथ प्रचार दौरान चल रहे हैं लेकिन उनके कार्यकर्ताओं में चौधरी के खिलाफ बगावत है। यहां तक की चौधरी संतोख सिंह का खासम खास एक पार्षद अपने इलाके के लोगों को भी कांग्रेस के हक में एकजुट नहीं कर पा रहा। उक्त पार्षद के इलाके में पीडीए उम्मीदवार बलविंदर कुमार का काफी जोर दिखाई दे रहा है।
उक्त पार्षद के इलाके की गलियों में पीडीए उम्मीदवार के पोस्टर, झंडे और अन्य चुनावी सामग्री लगी दिखाई दे रही है और चौधरी संतोख सिंह के ना तो पोस्टर और ना ही पार्टी के झंडे उक्त वार्ड की गलियों में लगे दिखाई पड़ते हैं। सिर्फ पार्षद के घर के आस-पास संतोख सिंह के हक़ में चुनावी सामग्री लगी दिखाई देती है। इसके अलावा बाकी सभी गलियों में सिर्फ पीडीए उम्मीदवार का ही बोलबाला है। इस बात से यह भी स्पष्ट होता है कि कांग्रेसी पार्षद ही अपने इलाके में अपनी पार्टी के उम्मीदवार के हक में लोगों को एकजुट करने में सफल नहीं हो पा रहा। इसका एक कारण यह भी है कि उक्त पार्षद ने अपने पुराने साथियों को छोड़कर नए साथियों के साथ चलना शुरू कर दिया है। जिन साथियों ने उक्त पार्षद के चुनावों के समय पूरा साथ देकर उसे जिताया था।
उन्हीं साथियों के खिलाफ अब उक्त पार्षद बयान बाजी करता दिखाई देता है। इसीलिए इलाका निवासी उक्त पार्षद के इस रवैया से खफा है और दूसरी पार्टी के उम्मीदवार का साथ दे रहे हैं। जालंधर हलके के कई क्षेत्रों में चौधरी के खिलाफ लोग आवाज उठा चुके हैं। जिस कारण चुनावों के दिन कांग्रेसी उम्मीदवार चौधरी संतोख सिंह का नुकसान होता दिखाई दे रहा है। अपनी ही पार्टी के कार्यकर्ताओं को एकजुट ना कर पाना चौधरी की हार का कारण बन सकता है।