*👉🏻 गैंगस्टर सुक्खा काहलवां पर बनी पंजाबी फिल्म “शूटर” के विरोध में उतरी शिवसेना हिंद* *👉🏻 पंजाब के किसी भी सिनेमाघर में नहीं चलने दी जाएगी फिल्म शूटर:- इशांत शर्मा* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालन्धर,29 जनवरी 2020-(प्रदीप भल्ला/हरदीप सिंह बब्बू)-गैंगस्टर सुक्खा काहलवां के जीवन पर बनी पंजाबी फिल्म शूटर के विरोध में शिवसेना हिंद उतर आई है। शिव सेना हिंद की एक बैठक जालन्धर में हुई। जिसमें शिव सेना हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष निशांत शर्मा और पंजाब प्रधान ईशान्त शर्मा शामिल हुए। मीटिंग में शर्मा ने कहा कि गैंगस्टर सुक्खा काहलवां पर बनाई जाने वाली फिल्म शूटर का वह विरोध करेंगे। उन्होंने कहा कि इस फ़िल्म को बैन करवाने के लिए पार्टी की तरफ से उत्तर भारत के 60 शहरों और पंजाब अध्यक्ष इशांत शर्मा के नेतृत्व में पंजाब भर में शिव सेना नेताओं की तरफ से पुलिस कमिश्नर, एसएसपी व डिप्टी कमिश्नर को मांग पत्र सौंपे जाएंगे। शर्मा ने कहा कि शार्प शूटर के नाम से मशहूर गैंगस्टर सुक्खा काहलवां पर बनाई गई फिल्म को किसी भी कीमत पर सिनेमा घरों में लगने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि फ़िल्म बनानी है तो किसी ऐसे व्यक्ति के जीवन चरित्र पर बनाई जानी चाहिए जिस ने भारत के लिए कोई बड़ा सराहनीय कार्य किया हो। जिस ने देश विदेश में भारत का नाम रोशन किया हो । जिस पर पूरे भारत को गर्व हो। जिसे देख कर नौजवान पीढ़ी के मन में देश भक्ति की भावना पैदा हो। उन्होंने कहा कि शर्मनाक व घिनोनी हरकत यह है कि गैंगस्टर सुक्खा काहलवां ने जीवन भर निर्दोषों का लहू बहाया है। लोगों को हथियारों के बल पर लूटा है। जीवन भर गुंडागर्दी के दम पर कईयों के घरों के चिराग बुझाए है। ऐसे किरदार पर बनी फ़िल्म देखकर युवाओं को हिंसक व कुसंस्कारों की प्रेरणा मिलेगी। इस लिए हम कैप्टन सरकार व डीजीपी पंजाब दिनकर गुप्ता से मांग करते है कि जल्द से जल्द इस फ़िल्म पर बैन लगाया जाए। इसके साथ ही उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर पंजाब के सिनेमाघरों में फ़िल्म शूटर रिलीज हुई तो शिव सैनिक जबरदस्त विरोध करेंगे।


