*👉🏻 गैंगस्टर सुक्खा काहलवां पर बनी फिल्म “शूटर” को बैन करवाने के लिए शिवसेना हिंद ने 60 शहरों में जिलाधीश,पुलिस कमिश्नर और सीएम के नाम सौंपे मांग पत्र* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालन्धर,30 जनवरी 2020-(प्रदीप भल्ला)- शार्प शूटर के नाम से मशहूर पंजाब के मारे गए गैंगस्टर सुक्खा काहलवां पर बनाई गई पंजाबी फिल्म शूटर का विरोध शुरू हो चुका है। शिवसेना हिंद ने पूरे पंजाब में फिल्म का विरोध शुरू किया है। फिल्म पर बैन लगाने के लिए आज शिवसेना हिंद ने 60 शहरों में जिलाधीश, पुलिस कमिश्नर, एसएसपी और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपे। शिव सेना हिन्द के पंजाब प्रधान ईशान्त शर्मा और राष्ट्रीय उप प्रधान यूथ संदीप पाहवा,पंजाब वाईस प्रधान मोहित वर्मा की अध्यक्षता में शिव सेना हिन्द के राष्ट्रीय अध्यक्ष निशांत शर्मा के दिशा-निर्देशानुसार शिव सेना हिन्द के पंजाब प्रधान ईशान्त शर्मा ने माननीय पुलिस कमिश्नर, डिप्टी कमिश्नर को मानयोग सीएम व डीजीपी के नाम का मांग पत्र सौप कर मांग की है कि गैंगस्टर सुक्खा काहलवां पर बनाई गई फिल्म शूटर को तुरंत बैन किया जाए। इस मौके ईशान्त शर्मा ने कहा कि शार्प शूटर के नाम से मशहूर गैंगस्टर सुक्खा काहलवां पर बनाई गई फिल्म को किसी भी कीमत पर नही लगने दिया जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि शिव सेना हिन्द ने आज समेत उत्तर भारत के 60 शहरों में ज्ञापन सौपें है। उन्होनें कहा कि शर्मनाक व घिनोनी हरकत यह है कि गैंगस्टर सुक्खा काहलवां ने जीवन भर निर्दोषों का लहू बहाया है। लोगों को हथियारों के बल पर लूटा है। जीवन भर गुंडागर्दी के दम पर कईयों के घरों के चिराग बुझाए है। ऐसे किरदार पर बनी फ़िल्म देखकर युवाओं को हिंसा फैलाने, गुंडागर्दी करने व खुद को एक नामी गैंगस्टर की तरफ स्थापित करने की प्रेरणा मिलेगी। शूटर फ़िल्म देख कर युवाओं के भीतर भी गैंगस्टर बनने की इच्छा जागेगी। इसलिए हम मुख्यमंत्री व डीजीपी पंजाब से मांग करते है कि जल्द से जल्द इस फ़िल्म को बैन कर नौजवान पीढ़ी को पथ भ्रष्ट होने से बचाया जाए। उन्होंने कहा कि शिव सेना हिन्द पंजाब की कानून व्यवस्था का पालन करने वाला और अमन शांति व अहिंसक तरीके से कार्य करने में विश्वास रखती है। मगर देश धर्म समाज के हित के लिए अगर शिव सेना हिन्द को पंजाब के सभी सिनेमाघरों के बाहर जोरदार प्रदर्शन करना पड़ा तो हज़ारों शिव सैनिक तैयार है। उन्होंने कहा कि हमारा सरकार व पुलिस प्रशासन से अनुरोध है कि 21 फरवरी को फ़िल्म शूटर को रिलीज न होने दिया जाए । अगर यह फ़िल्म रिलीज हुई तो समाज हित को देखते हुए शिव सैनिको को मजबूरन जबरदस्त विरोध प्रदर्शन करना पड़ेगा । मोहित वर्मा ने कहा कि फ़िल्म बनानी है तो किसी ऐसे व्यक्ति के जीवन चरित्र पर बनाई जानी चाहिए जिस ने भारत के लिए कोई बड़ा सराहनीय कार्य किया हो। जिस ने देश विदेश में भारत का नाम रोशन किया हो । जिस पर पूरे भारत को गर्व हो। जिसे देख कर नौजवान पीढ़ी के भीतर देश भक्ति की भावना जागे। इस मौके पर राष्ट्रीय उप प्रधान संदीप पाहवा,पंजाब वाईस प्रधान मोहित वर्मा,वेस्ट प्रधान सूरज कुमार,जिला चेयरमैन सोहित शर्मा,अर्जुन सिंह,राहुल,नितिन,जैरथ,अमन,बजरंगी,सुनील,प्रिंस,आदि मौजूद थे।

