*👉🏻 बाइक पर नकोदर धर्मिक स्थल माथा टेकने जा रहे दो दोस्त हुए हादसे का शिकार, एक की मौत एक घायल*
जालंधर,26 नवंबर-(प्रदीप भल्ला)-रविवार दोपहर बाइक पर नकोदर धार्मिक स्थल पर माथा टेकने जा रहे जालंधर के दो दोस्त 12:30 बजे के करीब हादसे का शिकार हो गए। जिस कारण एक की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया। जिसका अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक भार्गव कैम्प के रहने वाले 21 वर्षीय रजत कुमार पुत्र अश्वनी कुमार अपने दोस्त आबादपुरा निवासी गगन के साथ बाइक पर नकोदर धर्मिक स्थल पर जा रहा था कि मलसियां के नज़दीक उनका बाइक पेड़ से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि रजत की मौत हो गई और गगन घायल हो गया। जिसे नकोदर के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। मृतक रजत की माता रमना देवी ने बताया कि उन्हें कल दोपहर 2 बजे नकोदर के सिविल अस्पताल से फोन आया कि आपके बेटे का एक्सीडेंट हो गया है। जब वहां जाकर देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी। रजत उसका बड़ा बेटा था। रजत का एक छोटा भाई और बड़ी बहन भी है। बहन की शादी हो चुकी है। रजत पढ़ाई के साथ-साथ स्पोर्ट्स ग्लव्स बनाने का काम करता था। रजत के पिता पेंटर है। रजत का आज सुबह अंतिम संस्कार कर दिया गया है और घायल गगन का इलाज चल रहा है। रजत की मौत से पूरे इलाके में शौक की लहर फैल गई।


