*👉🏻 अंबेडकर टाईगर फोर्स लांबड़ा ने निकाला कैंडल मार्च*
जालंधर,22 अप्रैल-(प्रदीप भल्ला)- देश में रेप पीड़ित बच्चियों को इंसाफ दिलवाने के लिए रोष प्रदर्शन किए जा रहे हैं। जालंधर के गांव लांबड़ा में भी अंबेडकर टाईगर फोर्स ने बच्चियों से रेप करने वाले दरिंदों को सख्त सजा दिलवाने के लिए कैंडल मार्च निकाला। कैंडल मार्च में उपस्थित सुनील जस्सल, निर्मल कुमार निम्मा, सन्नी धनाल, विपन बादशाहपुर, बब्बू लांबड़ा, मिंटू बादशाहपुर ने कहा की बच्चियों से रेप करने वाले दरिंदों को सड़क पर फांसी देनी चाहिए ताकि उन्हें देख गलत काम करने वालों को सबक मिले।
