*👉🏻 चोर गिरोह के पांच सदस्य काबू* *👉🏻 70 बैटरियां व गाड़ी टाटा 407 बरामद*
जालंधर,25 अप्रैल-(प्रदीप भल्ला)- सीआईए-2 की पुलिस ने चोर गिरोह के पांच सदस्यों को काबू किया है। जिनके पास से मोबाइल टॉवरों की 70 बैटरियां और एक टाटा 407 गाड़ी बरामद हुई है। जानकारी देते हुए एसएसपी देहाती गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया की एसपी बलकार सिंह के दिशा निर्देशों पर सीआईए-2 के प्रभारी इंस्पेक्टर शिव कुमार ने गुप्त सूचना के आधार पर चोर गिरोह के 5 सदस्यों को काबू किया है। इंस्पेक्टर शिवकुमार ने पुलिस पार्टी सहित फिल्लौर के गांव तेहिंग से मोबाइल फोन टावर पर लगी बैटरियों को चुराने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को 70 बैटरियों और टाटा 407 गाड़ी सहित मौके से काबू कर लिया। एसएसपी ने बताया कि उक्त लोग मोबाइल टावरों को चलाने वाली बैटरियों को चोरी करते थे और अपनी गाड़ी टाटा 407 में लोड कर ले जाकर उसे बेच देते थे। जिसकी सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर शिव कुमार ने इन्हें चोरी की बैटरियों सहित काबू कर लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान रजत सिंह पुत्र जीत सिंह निवासी अमन नगर न्यू मॉडल हाउस जालंधर, सागर सिंह उर्फ रिंकू पुत्र रणजोध सिंह निवासी माहलपुर, सलिन्दर कुमार पुत्र हरी राम निवासी माहलपुर जिला होशियारपुर, विशाल राणा पुत्र बलदेव राणा निवासी माहलपुर, सरबजीत कुमार उर्फ बाबू पुत्र केवलराम निवासी तेहिंग फिल्लौर के रूप में हुई है। आरोपियों पर मामला दर्ज कर आगे कार्रवाई की जा रही है।

