*👉🏻 चाइना डोर का कहर जारी* *👉🏻 चाइना डोर में फंसी चील को दमकल कर्मियों ने बचाया*

जालंधर,20 जून-(प्रदीप भल्ला)- पाबंदी के बावजूद शहर में चाइना डोर बिक रही है। जिलाधीश ने सख्ती से आदेश जारी किए थे कि शहर में कोई भी दुकानदार चाइना डोर की बिक्री नहीं कर सकता। लेकिन इसके बावजूद कुछ दुकानदार चाइना डोर बेच रहे हैं। इसी डोर के कारण लोगों के इलावा पशु-पक्षी भी घायल हो चुके हैं। आज सुबह पुरानी कचहरी के नजदीक लगे सफेदे के पेड़ पर किसी व्यक्ति ने चाइना डोर में चील को फंसे हुए देखा और दमकल विभाग को सूचित किया। 70 फुट ऊंची फंसी चील को निकालने के लिए दमकल कर्मियों ने पानी की बौछारें फेंकी। जिसके बाद डोर टूटी और चील नीचे आ सकी। डोर में फंसने के कारण चील के पंख और पैरों में कट लग चुके थे। दुकानदार ही नहीं ग्राहकों को भी जागरूक होना पड़ेगा और ड्रैगन डोर को खरीदने से परहेज करना पड़ेगा। क्योंकि चाइना डोर से पतंग उड़ाने वालों की कुछ देर की खुशी के कारण किसी की जान जा सकती है।
