*👉🏻 इलाका निवासियों के विरोध के बावजूद नगर निगम ने मोबाइल टावर लगाने के लिए जारी की एनओसी* *👉🏻 एनओसी कैंसिल ना हुई तो जाम करेंगे लम्मा पिंड रोड-इलाका निवासी* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर, 20 फरवरी 2020-(प्रदीप भल्ला)- वार्ड नंबर 8 के अंतर्गत पड़ते संतोखपुरा के साथ लगती दुर्गा विहार कॉलोनी के लोगों ने आज नगर निगम जाकर रोष प्रदर्शन किया। रोष प्रदर्शन करने की वजह यह थी कि इलाके में एक मोबाइल कंपनी द्वारा टावर लगाया जा रहा है।
मोबाइल टावर के विरोध में आए मुहल्ला निवासी चमन लाल, हरदीप सिंह, राजकुमार, हंसराज शर्मा व अन्यों ने बताया कि वह पार्षद रीना कौर से शिकायत कर चुके हैं कि इलाके में मोबाइल टावर ना लगने दिया जाए। पार्षद ने भी टावर लगाने का विरोध किया है। जिस बारे में नगर निगम के अधिकारियों को भी शिकायत दर्ज करवाई जा चुकी है। इसके बावजूद नगर निगम के अधिकारियों द्वारा मिलीभगत करके टावर लगाने के लिए एनओसी जारी कर दी गई है।
जब इस बारे में इलाका निवासियों को पता चला तो वह पार्षद को साथ लेकर नगर निगम कमिश्नर से शिकायत करने के लिए पहुंचे, लेकिन निगम कमिश्नर ना मिलने के कारण इलाका निवासियों ने निगम अधिकारी को अपनी समस्या से अवगत करवाया और साथ ही चेतावनी भी दी कि अगर मोबाइल टावर की एनओसी कैंसिल ना की गई तो वह लम्मा पिंड रोड पर धरना प्रदर्शन करने के लिए मजबूर हो जाएंगे। जिसका जिम्मेदार नगर निगम प्रशासन होगा।


