*👉🏻 जालंधर में कोरोना संक्रमित तीन और मामले आए सामने, मरीजों की गिनती हुई 41* *👉🏻 खबर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर, 18 अप्रैल 2020-(एच.ई)- हॉटस्पॉट घोषित हो चुके जालंधर में कोरोना संक्रमित मरीजों की गिनती रोज बढ़ रही है। आज भी 3 नए मामले सामने आए हैं जिसके बाद कोरोना संक्रमित मरीजों की गिनती बढ़कर 41 हो गई है। पहले से ही संक्रमित बस्ती दानिशमंदा के निवासी जीत लाल के परिवार के ही तीन और सदस्यों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जीत लाल की बहन की लड़की, उसका पति व उनका बच्चा तीनों पॉजिटिव पाए गए हैं।
रंजीता 32 वर्षीय जीत लाल की बहन की बेटी है और रंजीता का पति मंगल 42 वर्षीय व उनका बेटा मनजीत सिंह 17 वर्षीय संक्रमित हैं।
