*👉🏻 बुलेट दे पटाखे पाउने पये महंगे,12 हज़ार का हुआ चालान,बुलेट भी हुआ इम्पाउंड* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर, 20 फरवरी 2020-(प्रदीप भल्ला)- बुलेट मोटरसाइकिल के साइलेंसर से छेड़खानी कर उससे पटाखे की आवाज निकालना बाइक चालक को महंगा पड़ गया। थाना डिवीजन नंबर चार की पुलिस ने बाइक चालक को काबू कर उसका बाइक इंपाउंड कर दिया और साथ ही ₹12,000 का चालान काट बाइक चालक के हाथ में थमा दिया।
जानकारी देते हुए थाना डिवीजन नंबर चार के प्रभारी रछपाल सिंह सिद्धू ने बताया कि सर्किट हाउस के पास एक बुलेट बाइक पर सवार दो युवक बाइक से पटाखे छोड़ते हुए जा रहा थे। जिसे ट्रैफिक पुलिस की महिला कर्मचारी ने रोकने की कोशिश की लेकिन बाइक सवार दोनों युवक तेजी से बाइक को भगा ले गए।
तभी पीछे से अपने दोपहिया वाहन पर आ रहे थाना चार के एएसआई सुरिंदर पाल ने पूरी घटना को देखा और बुलेट सवार युवकों का पीछा कर उन्हें स्काईलार्क चौक के पास काबू कर लिया। जिसके बाद एएसआई सुरिंदर पाल ने दोनों युवकों को काबू कर उनके बुलेट बाइक को इंपाउंड कर थाने भिजवा दिया और साथ ही ₹12000 का चालान काटकर बाइक चालक के हाथ में थमा दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने सख्त आदेश दिए हैं कि अगर कोई भी दोपहिया वाहन चालक अपने वाहन से पटाखों की आवाज निकलता हुआ या हुल्लड़ बाजी करता हुआ दिखाई देता है तो उस पर सख्त कार्रवाई की।
