*👉🏻 गुरुद्वारा शहीद बाबा निहाल सिंह तलहन, शहीदी जोड़ मेले का अंतिम दिन* *👉🏻 खेल मुकाबलों में विजेता रही टीमों को किया सम्मानित, तहसीलदार करणदीप भुल्लर की भूमिका रही सराहनीय* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर हैडलाइन एक्सप्रेस.इन पर*
जालंधर,16 जून 2019-(प्रदीप भल्ला)-गुरुद्वारा शहीद बाबा निहाल सिंह तलहन के 68वें शहीदी जोड़ मेले के अंतिम दिन आज हज़ारों की गिनती में पहुंची संगत ने गुरुद्वारा साहिब में माथा टेका।
तहसीलदार करणदीप सिंह भुल्लर ने आये हुए मेहमानों का स्वागत किया। तीन दिनों तक चलने वाले इस जोड़ मेले को सफल बनाने में तहसीलदार-कम-रिसीवर करणदीप भुल्लर की भूमिका सराहनीय रही। सारा दिन ठंडे मीठे जल की छबील और लंगर लगाया गया। रागी जत्थों ने गुरबाणी और कीर्तन से संगतों को निहाल किया। मेले में कुश्ती और कबड्डी मुकाबलों में विजेता रही टीमों को इनामी राशि और सिरोपा देकर सम्मानित किया गया।
मेले में आये बच्चों ने झूलों और खाने पीने की चीज़ों का आनंद उठाया। तहसीलदार करणदीप सिंह भुल्लर ने आई हुई शख्सियतों का स्वागत किया। मेले दौरान लोगों की सेहत सम्बंधी मेडिकल कैम्प भी लगाए गए। हज़ारों की गिनती में पहुंची संगत ने मेले की रौनक को बढ़ा दिया।
मेले में आये हुए लोगों ने आज भी गुरुद्वारा साहिब में खिलौना जहाज चढ़ा कर विदेश जाने की मन्नत मांगी। अमृतसर व अन्य शहरों से आये रागी जत्थों ने संगत को गुरबाणी कीर्तन से निहाल कर गुरु चरणों के साथ जोड़ा।
रात के समय गुरुद्वारा शहीद बाबा निहाल सिंह जी तलहन रंगबिरंगी रोशनियों से जगमगा रहा था। जिसे मेले में आई हुई संगत अपने मोबाइल के कैमरों में कैद कर रही थी। रविवार होने के कारण आज मेले के अंतिम दिन हज़ारों की गिनती में पहुंची संगत ने गुरु चरणों में अपनी हाज़िरी लगवाई।