*👉🏻 हेरोइन सहित नाइजीरियन काबू*
जालंधर,20 अप्रैल 2019-(प्रदीप भल्ला)- देहात पुलिस ने 110 ग्राम हेरोइन सहित नाइजीरियन को काबू किया है। जानकारी देते हुए एसएसपी नवजोत सिंह माहल ने बताया कि एसआई विपन कुमार सीआईए स्टाफ जालंधर देहाती साथी कर्मचारियों सहित भुलत्थ मोड़ करतारपुर मौजूद थे और आने जाने वाले वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। तभी करतारपुर की तरफ से भुलत्थ की तरफ आई एक मिनी बस में से एक नाइजीरियन उतरा,जो पुलिस पार्टी को देख घबरा गया और दयालपुर की तरफ जाने लगा। जाते समय नाइजीरियन ने अपनी पैंट की जेब में से एक लिफाफा निकाल कर फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी को काबू कर फेंके हुए लिफाफे की जांच तो उसमें से 110 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज कर पूछताछ की तो आरोपी ने अपना नाम उडागू जॉनसन पुत्र इफाउना निवासी व्हिस्की जिला उवेरी स्टेट इमो नाइजीरिया हाल निवासी नई दिल्ली बताया। पुलिस आरोपी से आगे पूछताछ कर रही है।
