*👉🏻 20 हजार नशीली गोलियों सहित तस्कर काबू* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर,18 दिसंबर 2019-(प्रदीप भल्ला)- थाना फिल्लौर की पुलिस ने 20 हजार नशीली गोलियों सहित एक तस्कर को काबू किया है। जानकारी देते हुए एसएसपी नवजोत सिंह माहल ने बताया कि थाना फिल्लौर के प्रभारी इंस्पेक्टर सुक्खा सिंह की अगुवाई में सब इंस्पेक्टर बख्शीश सिंह ने पुलिस पार्टी सहित सतलुज पुल पर नाकाबंदी की हुई थी। तभी उन्हें एक व्यक्ति पैदल आता दिखाई दिया जिसके हाथ में प्लास्टिक का बोरा पकड़ा हुआ था।
शक होने पर पुलिस पार्टी ने उक्त व्यक्ति को काबू कर बोरे की तलाशी ली तो उसमें से 20 हज़ार नशीली गोलियां (Clevidol-100 SR, Tramadol Hydrochloride IP-200) बरामद हुई। पुलिस ने पकड़े गए व्यक्ति से पूछताछ की तो उसने अपना नाम गुलशन कुमार उर्फ गुल्लू पुत्र चमनलाल निवासी मुहल्ला बाग वाला शाहकोट बताया। पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

