*👉🏻 सोढल मेले में पैसे कमाने आये परिवार ने बेटी गंवाई*
जालंधर,24 सितम्बर-(प्रदीप भल्ला)-राजस्थान से पैसे कमाने के लिए जालंधर सोढल मेले में दुकान लगाने आये परिवार ने अपनी 8 महीने की बच्ची गंवा दी। जानकारी देते हुए महिंदर व संगीता ने बताया कि वह अपने परिवार सहित मेले में नकली ज्यूलरी की दुकान लगाने के लिए राजस्थान से आये थे। रात बारिश ज्यादा होने के कारण उनकी 8 महीने की बच्ची पानी में बह गई। जिसे काफी देर तक ढूंढा तो वह दुकान से कुछ दूर पानी में डूबी हुई मिली। जिसे तुरंत डॉक्टर को दिखाया तो उन्होंने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। बच्ची की मां ने रोते हुए कहा कि वह तो चार पैसे कमाने के लिए आये थे लेकिन अपनी सारी पूंजी (बेटी) गंवा दी।


