*👉🏻 जेजे आरकेड में चोरी करने वाले दो काबू दो फरार, चोरी किया गया सामान बरामद* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर, 03 मार्च 2020-(प्रदीप भल्ला)- थाना डिवीजन नंबर चार की पुलिस ने बीते दिनों जेजे आरकेड में चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी किया हुआ सामान बरामद किया है। जबकि उनके दो साथी अभी फरार चल रहे हैं।
जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि डीसीपी ला एंड आर्डर बलकार सिंह के दिशा-निर्देशों पर थाना चार के प्रभारी रछपाल सिंह सिद्धू ने पुलिस पार्टी सहित घटना की जांच कर दो आरोपियों को काबू कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी की गई दो वाशिंग मशीन, 3 एसी और एक रेहड़ा बरामद किया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों की पहचान राजू प्रसाद उर्फ राजू पुत्र रजिंदर भगत निवासी संतोषी नगर और गणेश उर्फ बकरा पुत्र बबलू निवासी संतोषी नगर के रूप में बताई है।
पुलिस पूछताछ दौरान आरोपियों ने बताया कि उनके दो और साथी हैं जिन्होंने इस वारदात को उनके साथ मिलकर अंजाम दिया है जोकि फरार हैं। फरार आरोपियों की पहचान सोनू पुत्र शंकर निवासी संतोषी नगर और प्रकाश निवासी संतोषी नगर के रूप में हुई है। जिनकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।

