*👉🏻 भवानी सेना ने शहरवासियों को तिरंगे झंडे देकर मनाया गणतंत्र दिवस*

जालंधर-(प्रदीप भल्ला)- शिवसेना बाल ठाकरे की भवानी सेना ने शहरवासियों के साथ लड्डू बांट गणतंत्र दिवस मनाया। शिव सेना बाल ठाकरे के पंजाब प्रधान श्री योगराज शर्मा के दिशा निर्देशों पर भवानी सेना की महासचिव पंजाब उषा माही ने अंबेडकर चौक में लोगों को तिरंगे झंडे देकर और लड्डू बांटकर गणतंत्र दिवस मनाया। उषा माही ने इस मौके पर बताया कि वह शहर को नशा मुक्त करने के लिए शहरवासियों को जागरूक कर रहे हैं और शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में नशा मुक्ति कैंप भी लगाएंगे। इस मौके पर ब्लॉक प्रधान मनजीत कौर, जिला प्रभारी मंजू अरोड़ा, देहाती उप प्रधान राजरानी, सचिव आशा रानी, जसवीर कौर, विद्या देवी, सोनिया वर्मा, जिला प्रभारी राजू ठाकुर, पंजाब सचिव काला बाबा, यूथ जिला प्रधान सुखदेव गौरी, जिला वाइज प्रधान रजिंदर सिंह वालिया, मैडम मनप्रीत वालिया, काली थापर व अन्य शिवसैनिक व भवानी सेना के कार्यकर्ता मौजूद थे।

