*👉🏻 ड्रैगन डोर पक्षियों के लिए बन रही जानलेवा, ड्रैगन डोर में 100 फीट ऊंचे फंसे बाज को दमकल कर्मियों ने बचाया* *👉🏻इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर, 03 मार्च 2020-(प्रदीप भल्ला)- नारी निकेतन स्कूल के पास 100 फीट ऊंचे टावर में चाइना डोर के साथ 3 दिनों से फंसे हुए बाज को दमकल कर्मियों ने बड़ी ही मशक्कत के बाद छुड़वाया। जानकारी देते हुए दमकल विभाग के सुनील दत्त ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि एक बाज 100 फुट की ऊंचाई पर चाइना डोर में फंसा हुआ है। सूचना मिलते ही वह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मौके पर पहुंच कर उन्होंने देखा की ऊंचाई बहुत ज्यादा है। जिसके उन्होंने अपनी टीम के सदस्य सुमित कुमार को बाज को छुड़ाने के लिए भेजा।
सुमित कुमार 100 फीट ऊंचे फंसे बाज को छुड़ाकर नीचे ले आया, लेकिन ड्रैगन डोर ने बाज के एक तरफ के पंख को पूरी तरह से नष्ट कर दिया था और बाज बुरी तरह से घायल हो चुका था। नीचे उतारने के बाद दमकल कर्मियों ने बाज की मरहम पट्टी करवाई जिसके बाद उसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया। दमकल कर्मी सुनील दत्त ने लोगों से भी अपील की है कि जिस ड्रैगन डोर के कारण इंसानों और जानवरों को नुकसान पहुंचता है उसका इस्तेमाल ना करें, क्योंकि यह डोर इंसानों और जानवरों के लिए घातक साबित हो रही है।
इसलिए अभिभावकों को भी चाहिए कि वह अपने बच्चों को जागरूक करें ताकि अगर उन्हें पतंग उड़ानी ही है तो अपने देश में बने हुए धागे की डोर से पतंग उड़ाए जिससे किसी को नुकसान ना हो।


