*👉🏻 सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में अकाली नेता का भतीजा गिरफ्तार* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ़ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
लुधियाना, 09 जुलाई 2022- सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में पुलिस ने अकाली नेता के भतीजे संदीप काहलों को गिरफ्तार किया है। संदीप काहलों सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में नाम आने के बाद फरार चल रहा था।
लुधियाना पुलिस उसे गिरफ्तार करने के लिए उसके घर गांव दादूजोड़ फतेहगढ़ चूड़ियां,गुरदासपुर में रेड कर रही थी। लुधियाना सीआईए स्टाफ के इंचार्ज बेअंत जुनेजा की टीम ने संदीप काहलों को बरेवाल नहर के नजदीक से गिरफ्तार किया है। पुलिस संदीप को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल करेगी ताकि उससे आगे पूछताछ की जा सके।