जम्मू-कश्मीर के डोडा में बादल फटने से 6 लोगों की मौत, मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका
श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के डोडा में बीती रात बादल फटने से 6 लोगों की मौत हो गई है
शवों को निकालने का काम जारी है।रात करीब 2.20 बजे डोडा के ठाठरी में बादल फटने से लोग इसकी चपेट में आ गए।हालांकि मरने वालों की संख्या की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। अभी एक और परिवार के मलबे में दबे होने की आशंका है। अचानक पानी के आ जाने से मलबा बस्ती पर आ गया। राहत और बचावकार्य जारी है।
उत्तराखंड में लगातार बारिश और बादल फटने की वजह से 29 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी और कई लोग लापता हुए थे। अक्सर बारिश के मौसम में राज्य की अलकनंदा नदी भी ख़तरे के निशान से ऊपर बहने लगती है। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर लोगों से नदी के किनारों को खाली करने की अपील करता है।
