*👉🏻 कबाड़ के गोदाम में आग लगने से लाखों का नुकसान*
जालंधर- जालंधर कैंट क्षेत्र में सुबह 4:00 बजे के करीब कबाड़ के गोदाम में भयानक आग लग गई। मोहल्ला नंबर 5 में स्थित कबाड़ के गोदाम में सुबह आग लगने के कारण घरों में सो रहे लोग घबरा कर बाहर निकले और दमकल विभाग को सूचित किया।

मौके पर पहुंचे गोदाम मालिक ईश्वर प्रकाश कौर के भांजे कुलदीप ने बताया कि उन्हें किसी ने सूचना दी कि आप के गोदाम में आग लग गई है। जिस पर वह तुरंत मौके पर पहुंचे और देखा कि सारा गोदाम धूं-धूं कर जल रहा था। गनीमत यह रही कि आग सुबह के वक्त लगी क्योंकि गोदाम के बिल्कुल पीछे ही एक स्कूल है। अगर आग स्कूल समय में लगती तो बड़ा हादसा हो सकता था। जिस कारण बड़ा हादसा होने से बचाव हो गया। मौके पर दमकल विभाग की 8 गाड़ियां पहुंची और आग पर काबू पाया। आग के कारण कबाड़ का सारा सामान जलकर राख हो गया इस कारण लाखों का नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।

