*👉🏻 होटल में जुआ खेलते चार काबू, चार लाख रुपए और ताश बरामद* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर, 27 फरवरी 2020-(प्रदीप भल्ला)- सीआईए स्टाफ 1 की टीम ने होटल मैक्स में जुआ खेल रहे चार व्यक्तियों को 4 लाख 14 हज़ार रुपये और ताश के पत्तों सहित काबू किया है। जानकारी देते हुए डीसीपी इन्वेस्टिगेशन गुरमीत सिंह ने बताया कि सीआईए स्टाफ को सूचना मिली थी कि दाना मंडी में स्थित मैक्स होटल में जुआ चल रहा है। इसी सूचना के आधार पर पुलिस पार्टी ने होटल मैक्स के कमरा नंबर 101 में छापेमारी कर वहां पर जुआ खेल रहे चार व्यक्तियों को काबू कर उनके पास से 4 लाख 14 हज़ार रुपये और ताश के पत्ते बरामद किए हैं।
पुलिस पार्टी ने चारों जुआरियों पर थाना डिवीजन नंबर दो में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पकड़े गए जुआरियों की पहचान सुखप्रीत सिंह उर्फ हनी पुत्र सुरिंदर पाल सिंह निवासी राजा गार्डन जालंधर, रमेश कुमार पुत्र बरकत राम निवासी चंदन नगर जालंधर, तेजिंदर सिंह पुत्र जगदीश सिंह निवासी बशीरपुरा जालंधर और नितिन मल्होत्रा पुत्र अश्वनी मल्होत्रा निवासी कोट किशन चंद जालंधर बताई है। पुलिस आरोपियों से आगे पूछताछ कर रही है।

