*👉🏻 80 किलो चूरा पोस्त सहित एक काबू, मोटरसाइकिल व ट्रक भी बरामद* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर हैडलाइन एक्सप्रेस.इन पर*
जालंधर,17 जुलाई 2019-(प्रदीप भल्ला)- सीआईए देहाती की टीम ने 80 किलो चूरा पोस्त सहित एक व्यक्ति को काबू कर उसके पास से मोटरसाइकिल और ट्रक बरामद किया है। जानकारी देते हुए एसएसपी नवजोत सिंह माहल ने बताया कि सीआईए देहाती के प्रभारी शिव कुमार को सूचना मिली थी कि बलदेव सिंह नामक व्यक्ति जो कि श्रीनगर से चूरा पोस्त लाकर पंजाब में सप्लाई करता है वह इस समय अपने मोटरसाइकिल पर गांव अमानतपुर में चूरा पोस्त की सप्लाई देने के लिए जा रहा है।
इसी सूचना के आधार पर नाकाबंदी कर सीआईए स्टाफ की टीम ने बलदेव सिंह को काबू कर लिया, जो कि अपने मोटरसाइकिल पर 1 बोरा 20 किलो चूरा पोस्त का लेकर सप्लाई देने के लिए जा रहा था। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह कश्मीर से मुन्ना नामक व्यक्ति से 80 किलो चूरा पोस्त लेकर आया था। जिसमें से 20 किलो पुलिस ने पकड़ लिया है और बाकी उसके घर बाबा मोहन दास नगर में एक खाली प्लाट में खड़े उसके ट्रक में तीन बोरों में 20-20 किलो चूरा पोस्त रखा हुआ है। पुलिस पार्टी ने आरोपी की बताई जगह पर छापेमारी कर उसके खड़े ट्रक में से 60 किलो चूरा पोस्त बरामद कर लिया। पुलिस ने आरोपी की पहचान बलदेव सिंह पुत्र निर्मल सिंह निवासी जमशेर हाल निवासी बाबा मोहन दास नगर के रूप में बताई है। पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

