*👉🏻 खाने-पीने की चीजें घरों में भरने के लिए शॉपिंग मॉल में उमड़ा जनसैलाब* *👉🏻 पूरी सुरक्षा जांच के बाद ही शॉपिंग मॉल में प्रवेश करवाया जा रहा है ग्राहकों को* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर, 19 मार्च 2020-(भल्ला/हरीश)- पूरे विश्व में तेजी से फैल रही महामारी कोरोना वायरस के चलते पंजाब में भी सरकार ने बचाव के लिए कड़े कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। सरकार द्वारा पहले ही जनतक स्थानों और स्कूल कालेजों व यूनिवर्सिटी को 31 मार्च तक बंद रखने के हुक्म जारी किए हुए हैं। वहीं अफवाहों का बाजार गर्म होने के चलते लोग अपने घरों में खाने-पीने की चीजें भरने के लिए ग्रॉसरी सेंटर में उमड़ पड़े हैं। पठानकोट रोड पर स्थित एक शॉपिंग मॉल में आज सैकड़ों की गिनती में लोग घरेलू सामान लेने के लिए पहुंच गए।
शॉपिंग मॉल प्रबंधको द्वारा लोगों की पूरी तरह से चिकित्सीय जांच करने के बाद ही उन्हें मॉल में प्रवेश करने दिया गया। मॉल में खरीदारी करने पहुंचे एक व्यक्ति ने अपना नाम ना छापने की शर्त पर बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि सरकार एक-दो दिनों में सभी दुकानें व शॉपिंग मॉल बंद कर सकती है ताकि कोरोना वायरस से बचा जा सके। इसीलिए वह अपने घर के लिए खाने पीने की चीजें लेने के लिए पहुंचे हैं, लेकिन यहां पर आकर देखा तो सैकड़ों की गिनती में लोग सामान खरीदने के लिए पहले ही पहुंच चुके थे। इसीलिए अब उन्हें लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ रहा है।
उन्होंने बताया कि उन्हें शॉपिंग मॉल में आए हुए 40 मिनट हो गए हैं लेकिन अभी तक उनकी बारी नहीं आई है। सभी लोग अफवाहें सुनकर ही खरीदारी करने के लिए शॉपिंग मॉल में पहुंचे हैं लेकिन वहीं दूसरी तरफ देखा जाए तो शॉपिंग मॉल प्रबंधकों द्वारा पूरी सुरक्षा जांच करने के बाद ही ग्राहकों को मॉल में प्रवेश करने के लिए इजाजत दी जा रही है। हैडडलाइन एक्सप्रेस शहरवासियों से यही अपील करता है कि अफवाहों पर ध्यान ना देकर अपने व अपने परिवार का पूरी तरह से ध्यान रखें। लोगों को चाहिए कि वह कम से कम दूसरे लोगों के संपर्क में आए और थोड़े-थोड़े समय बाद अपने हाथों को अच्छी तरह से साबुन के साथ दोयें। अगर किसी व्यक्ति को फ्लू या बुखार है तो तुरंत ही डॉक्टर के पास जाकर अपना चेकअप करवाएं। कोरोना वायरस से डरे नहीं, अपना और दूसरों का बचाव.. सिर्फ बचाव में ही है।

