*👉🏻 सिविल अस्पताल का दौरा करने पहुंचे विधायक सुशील रिंकू* *👉🏻 कोरोना वायरस से निपटने की तैयारियों का लिया जायजा, लोगों को किया जागरूक* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर,21 मार्च 2020-(प्रदीप भल्ला)- तेजी से फैल रही महामारी कोरोना वायरस से निपटने के लिए सेहत विभाग द्वारा की जा रही तैयारियों का जायजा लेने के लिए वेस्ट क्षेत्र के विधायक सुशील रिंकू सिविल अस्पताल में पहुंचे।
सिविल अस्पताल का दौरा कर विधायक रिंकू ने डॉक्टरों से बातचीत की और लोगों की सेहत संबंधी की गई तैयारियों के बारे में जानकारी हासिल की। अस्पताल पहुंचते ही विधायक ने हाथ मिलाने की बजाय सभी डॉक्टरों और स्टाफ सदस्यों को हाथ जोड़कर संबोधित किया।
विधायक ने अस्पताल में मरीजों व उनके परिजनों को कोरोना वायरस संबंधी बीमारी से बचाव के लिए जागरूक किया। विधायक ने अस्पताल स्टाफ को आग्रह किया कि वे इस बीमारी से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार रहें और अगर किसी भी काम में उनकी जरूरत पड़ती है तो उन्हें बताया जाए, वह हर समय मदद के लिए तैयार है।

