*👉🏻 रैणक बाजार शॉपकीपर एसोसिएशन ने कोरोना वायरस के चलते लिया बड़ा फैसला* *👉🏻 आज शाम पांच बजे से लेकर 26 मार्च तक रैणक बाजार की दुकानें रहेंगी बंद* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर, 21 मार्च 2020-(एच.ई)- विश्व में तेजी से फैल रही महामारी कोरोना वायरस से बचाव के लिए सरकार ने कई कड़े कदम उठाए हैं। दूसरी तरफ लोग भी इस बीमारी से जागरूक होकर बचाव करने में लगे हुए हैं। इसी कड़ी में जालंधर के रैणक बाजार शॉपकीपर एसोसिएशन ने एक बड़ा फैसला लिया है। जिसके तहत आज शाम 5:00 बजे से लेकर 26 मार्च तक रैणक बाजार शॉपकीपर एसोसिएशन के अंतर्गत आती सभी दुकानें बंद रहेंगी। इस फैसले के बारे में एसोसिएशन ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी है।
