*👉🏻 एसटीएफ ने एनडीपीएस एक्ट पर लगाई वर्कशॉप*
जालंधर,21 दिसम्बर-(प्रदीप भल्ला)- पीएपी में आज स्पेशल टास्क फोर्स द्वारा एनडीपीएस एक्ट पर एक वर्कशॉप का आयोजन किया गया। जिसमें एसटीएफ के आईजी आर.के जैसवाल मुख्य रूप से पहुंचे। जिन्होंने पंजाब पुलिस के फील्ड अधिकारियों और एंटी नारकोटिक्स फोर्स के इंचार्ज,
एनजीओस व जीओ को एनडीपीएस एक्ट के बारे में विशेष जानकारी दी। उन्होंने अधिकारियों को एनडीपीएस एक्ट के बारे में विस्तार से बताया और एक्ट को किस-किस प्रकार से उपयोग में लाया जा सकता है उसके बारे में जानकारी दी। आईजी एसटीएफ ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि इस वर्कशॉप का मुख्य उद्देश्य अधिकारियों को एनडीपीएस एक्ट के बारे में जानकारी मुहैया करवाना था। इस वर्कशॉप में अधिकारियों को ट्रेनिंग देने के लिए एक्सपर्ट्स मौजूद थे। आईजी एसटीएफ ने बताया कि इससे पहले चंडीगढ़ में भी ऐसी ही एक वर्कशॉप का आयोजन कर फील्ड अधिकारियों को जानकारी दी गई थी।

