*👉🏻 जालंधर में फटा कोरोना बंब, 11 नए मामले आये सामने, इन क्षेत्रों के रहने वाले हैं सभी,गिनती हुई 289* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालंधर, 06 जून 2020-(एच.ई)- जालंधर में कोरोना संक्रमित मरीजों की गिनती थमने का नाम नहीं ले रही है। आज शनिवार को भी जालंधर में कोरोना पॉजिटिव 11 नए मामले सामने आए हैं। जिसके बाद मरीजों की गिनती बढ़कर 289 हो गई है। 11 मामलों में सात महिलाएं और चार पुरुष पॉजिटिव हैं। यह मरीज मॉडल हाउस, टैगोर नगर और बस्ती गुजां के रहने वाले बताए जा रहे।


